रासायनिक प्यार..!

टाईटेनियम सी नीली आँखे,
होंठ पिंक कोबाल्ट,
मन एक्सप्लोसिव डिकॉम्पोजिशन,
बातें मोहर साल्ट!

CO2 की शुष्क बर्फ से,
उसके गोरे अंग,
सिल्वर ट्रिपल पोसिटिव आयन,
सा बालो का रंग!

एक साथ दोनों कर जाती ,
ऑक्सीडेशन और रिडक्शन,
दिल की वो आवर्त सारिणी,
रिश्ते की रेडॉक्स रिएक्शन!

हर बार उसी की यादों में ,
मन आयनाइज्ड हो जाता है,
उससे ही संयोजित हो ,मेरा अष्टक भर पाता है!

 हेमन्त राय!

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Sath khada tha koi..!

दिल_टूटना.....

Tumse dur jakr..!